सामाजिक संस्था श्री शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वर्तमान कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विभिन्न प्रकार के अभियान को, पूर्व की भांति ही चलाने फैसला किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत संस्था द्वारा भीड़भाड़ वाली जगहों, दवा की दुकानों, किराना स्टोर, विभिन्न सोसायटी के इलाके आदि को सैनिटाइज कराया जाएगा। इस दौरान प्रभावित बिल्डिंगों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजेशन के लिए संस्था के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
